Daughter met son status, social solidarity necessary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी को मिले बेटा का दर्जा, समाज में एकजुटता जरूरी: मेघवाल

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 7:23 PM (IST)
बेटी को मिले बेटा का दर्जा, समाज में एकजुटता जरूरी: मेघवाल
कोटा। रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि वर्तमान के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। समाज में बेटियों को बेटो के समान दर्जा मिलना चाहिए। अगर बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओंगे। वे रविवार को खड़े गणेशजी रोड स्थित मेघवाल समाज के छात्रावास परिसर में आयोजित अखिल हाड़ौती मेघवाल युवा समिति के शपथ ग्रहण व दीपावली स्नेह मिलन समारोह में कहा। उन्होंने समाज के भामाषाहों से विकास कार्यो में सहयोग की अपील की। अध्यक्षता कर रहे अटरू के विधायक रामपाल मेघवाल ने कहा कि समाज में एकता बेहद जरूरी है। अगर आपसी फूट नहीं होती तो इस बार सरकार में समाज का मंत्री जरूर होता। हमें मिलकर समाज को नई दिषा देनी होगी। पार्शद मोनू कुमारी ने कहा कि समाज को नई दिषा देने के लिए युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम हासिल करना होगा। बगैर शिक्षा के किसी भी क्षेत्र में तरक्की संभव नहीं है। साथ ही धन के अभाव में पिछडऩे वाली प्रतिभाओं को आगे लाने में मिलकर प्रयास की जरूरत है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। इससे पहले समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कालूलाल चन्द्रसेन व महामंत्री राजेंद्र मेघवाल सहित पूरी कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा देने की शपथ दिलाई। संभागीय स्तर पर होने वाले इस समारोह में समिति के संगठनात्मक स्वरूप, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, छात्रावास में नए कमरों का निर्माण सहित कई बिंदुओं पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ठ अतिथि बारां के पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, पूर्व संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल ने भी उपस्थित थे। समारोह में कमल मेघवाल, शंकर लाल, धर्मेंद्र मेघवाल, मांगीलाल कामरेड, हरीश मेघवाल, गोपाल मेघवाल, नंदलाल मेघवाल, कैलाश मेघवाल सहित हाड़ौती क्षेत्र से समाज के जनप्रतिनिधि व कई प्रमुख लोग भी श्रामिल हुए। समिति उपाध्यक्ष जगन्नाथ भोहरा ने आभार जताया। संचालन नंद किषोर मेघवाल ने किया।
15 मिनट में एकत्र हो गए 9 लाख रूपए
समिति के महामंत्री राजेंद्र मेघवाल ने स्वागत भाषण में अतिथियों व मौजूद समाज के भामाषाहों का ध्यान धन की कमी की वजह से छात्रावास के रूके कार्यो पर दिलाया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने मंच से विधायक कोश से एक लाख रूपए की घोषणा की। महज 15 मिनट में 25 से ज्यादा भामाषाहों ने आर्थिक घोषणा की और देखते ही देखते करीब 9 लाख रूपए हो गए। अध्यक्ष कालूलाल चन्द्रसेन ने बताया कि इस आर्थिक मदद से छात्रावास में कक्षा-कक्षों का विस्तार किया जाएगा, ताकि शिक्षा के लिए कोटा आने वाले समाज के बच्चों को सुविधा मुहैया हो सके।
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement