Dabangg Fire on advocate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दबंगों ने अधिवक्ता पर किया फायर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 11:06 PM (IST)
दबंगों ने अधिवक्ता पर किया फायर
कानपुर। सीसामऊ थाना इलाके में दबंगों ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक अधिवक्ता पर फायर झोंकते हुए कार्यालय पर पथराव किया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। गांधी नगर निवासी पवन त्रिवेदी पेशे से अधिवक्ता है। घर के पास ही इनका आफिस है। अधिवक्ता के मुताबिक मंगलवार शाम को अपने मित्र अमर सिंह के साथ आफिस में बैठे थे। इस बीच इलाके के दबंग संजय सोनकर उर्फ चट्टा और उसका भाई रवींद्र सोनकर आए और पैसों की मांग करने लगे। रूपये न मिलने पर मारपीट पर उतारू हो गये। लोगाें की भीड़ जुटती देख दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। गुरूवार को दबंग भाई आधा दर्जन साथियों के साथ आ धमके और उन पर सीधे फायर झोंक दिया। गोली उनके पास से गुजर गई। जिससे वे बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले व राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा होता देख दबंग पथराव कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
सीसामऊ इंस्पेक्टर का कहना है कि अधिवक्ता की तहरीर पर 307, 427, 506 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

[@ वरमाला के समय दुल्हा फरार, वधु पक्ष ने वर पक्ष को बनाया बंधक]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement