फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने खाराखेडी गांव के पास 30 लाख की पुरानी करंसी के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें एक आरोपी भट्टू इलाके का तो दूसरा दैयड़ गांव का है। पुलिस ने इनके पास से एक एक हजार के नोटों में 30 लाख रुपए बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी इन नोटों को बदलवाने के लिए दिल्ली से लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि कमीशन के चलते आरोपियों ने ये रकम बदलवाने की हां की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। जिसके बाद ही पूरी कहानी सामने आ सकेगी।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे