CS student commit suicide in Indore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:26 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएस की छात्रा ने की आत्महत्या

khaskhabar.com:
सीएस की छात्रा ने की आत्महत्या
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सीएस की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के उषागंज जावरा कंपाउंड क्षेत्र की है। मृतका मूलत: बैतूल की रहने वाली थी। वह पिछले दो साल से इंदौर में रहकर सीएस की तैयारी कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा दोपहर तक तो हॉस्टल में रहने वाली अपनी सहेलियों से मिल रही थी। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। रात 9 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो हॉस्टल की अन्य छात्राएं उसे बुलाने के लिए आई।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement