cs also reviewed the preparations of the village -2016 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचिव ने की ग्राम-2016 की तैयारियों की समीक्षा

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 11:00 AM (IST)
मुख्य सचिव ने की ग्राम-2016 की तैयारियों की समीक्षा
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016(ग्राम) के बारे मेंः `ग्राम` एक अंतर्राष्ट्रीय इवेंट है जो जयपुर के सीतापुरा में स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में 9 से 11 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार एवं फैडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप किया से जा रहा है। इस इवेंट में लगभग 50,000 किसानों के भाग लेने की संभावना है। ‘ग्राम‘ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में त्वरित और सतत विकास के माध्यम से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना तथा वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करना है। इसके अतिरिक्त इस वैश्विक आयोजन में राजस्थान के कृषि जलवायु के अनुरूप विश्व भर की सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जायेगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement