आगरा। ताजमहल की सुरक्षा की
जिम्मेदारी निभा रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) अब आगरा की अन्य एतिहासिक
इमारतों की भी निगरानी करेगी। इसके लिए आगरा किला, फतेहपुर सीकरी व सिकंदरा का निरीक्षण
किया गया है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
ताज के रेड जोन स्मारक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था
वर्ष 2001 से सीआइएसएफ संभाल रही है। अभी तक आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा व एत्माद्दौला की सुरक्षा की जिम्मेदारी
सिक्योरिटी एजेंसी एसआइएस के पास है। संस्कृति मंत्रालय अब इन स्मारकों में भी
सुरक्षा का जिम्मा सीआइएसएफ को देने पर विचार कर रहा है।