Criminal Reform Day celebrated in District Jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कारागृह में मनाया अपराधी सुधार दिवस

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अक्टूबर 2024 3:08 PM (IST)
जिला कारागृह में मनाया अपराधी सुधार दिवस
डूंगरपुर। 1 अक्टूबर से मनाया जाने वाले समाज कल्याण सप्ताह में तीसरे दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत 3 अक्टूबर, गुरूवार को अपराधी सुधार दिवस के रूप में जिला कारागृह में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सूत्रकार रहे। इन्होंने बंदियो को न्यायिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने बंदियों को जीवन के मुख्य धारा व अपराध मुक्त रहकर समाज से जुड़े रहना व जेल में किसी बंदी की खोज खबर घर वालों को नहीं है तो उसकी खबर उनके घर वालों तक पहुंचने का ठोस आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेलर मुकेश गायरी द्वारा बंदियो को उनके जेल में रहकर सद् आचरण द्वारा सजा में जो रियायतें न्यायालय द्वारा दी जाती है, उसकी जानकारी दी तथा सहायक निदेशक एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पिंकी मीणा ने समाज कल्याण सप्ताह के दौरान विभिन्न दिवस पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बंदियो द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक मोहन मीणा द्वारा किया गया। इस दौरान जेल से मयंक पाटीदार, राहुल पाटीदार मुकेश अहारी संतोष कुमारी इत्यादि स्टॉप मौजूद रहा। समाज कल्याण विभाग से थावरचंद भगोरा, विनय छगण व बदामी लाल परमार इत्यादि स्टाफ तथा 160 बंदी मौजूद रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद आभार उप जेलर हरिश्चंद्र यादव द्वारा दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement