Crime is rampant in Haryana, BJP government is responsible: Digvijay Chautala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में अपराध बेलगाम, भाजपा सरकार जिम्मेदार : दिग्विजय चौटाला

khaskhabar.com: बुधवार, 20 अगस्त 2025 8:17 PM (IST)
हरियाणा में अपराध बेलगाम, भाजपा सरकार जिम्मेदार : दिग्विजय चौटाला
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि ‘युवा जोड़ो अभियान’ के चलते जेजेपी के प्रति युवाओं का क्रेज दिन-प्रति बढ़ा है और बड़ी संख्या में युवा जेजेपी के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जेजेपी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा रही है। बुधवार को दिग्विजय चौटाला गुरुग्राम में युवा जोड़ो अभियान के तहत युवाओं के साथ रूबरू थे। दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को विफल बताते हुए कहा कि आज कमजोर शासक के कारण हरियाणा का बुरा हाल हो चुका है और प्रदेश के नागरिक बढ़ते अपराध के चलते डर के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भिवानी में मनीषा हत्याकांड के बाद अब इंद्री में भी एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। उन्होंने कहा कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मनीषा हत्याकांड सुलझाने में नाकाम रही है। दिग्विजय ने कहा कि सरकार को अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को खुली छूट देनी चाहिए ताकि प्रदेश के हालात सुधरे। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि भाजपा दोहरी नीतियों अपनाकर जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार में जेजेपी हिस्सेदार थी तो बुढ़ापा पेंशन भी बढ़ी और नई मंडियां भी बनी लेकिन अब भाजपा सरकार में बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने की बजाय लाभार्थियों की संख्या घटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन में आय की शर्त लगाना गलत है, यह बुजुर्गों के हितों के साथ खिलवाड़ हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement