बस्ती। बस्ती जिला में व्यापारियों से रंगदारी वसूलने व सरेआम फायरिंग करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाली पुलिस क्राइम ब्रान्च टीम को आज बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल व पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप क्राइम ब्रान्च टीम को 11000 रूपये नगदए पुरस्कार देते हुए टीम में सम्मिलित। सभी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सम्मनित किया गया। सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्रम भेट कर किया गया।