Cow worship, Annakut Prasadi distributed on Gopashtami at Bhuteshwar Gaushala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूतेश्वर गौशाला में गौपाष्टमी पर हुआ गौ पूजन, अन्नकूट प्रसादी वितरित

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 4:44 PM (IST)
भूतेश्वर गौशाला में गौपाष्टमी पर हुआ गौ पूजन, अन्नकूट प्रसादी वितरित
लालसोट। उपखंड के डीडवाना ग्राम की भूतेश्वर गौशाला में गौपाष्टमी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। भूतेश्वर गौ सेवा समिति के तत्वावधान में गौ माता का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों को अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच दीपक पटेल, जगदीश अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, शेर सिंह ,भरत, लाला गंगापुर, अशोक जालवाला, श्याम सोनी, भानु जांगिड़, धर्मेंद्र क्यारा, अश्वनी शर्मा, राजेश बुटैलिया, हेमू सिटी, सत्यवान बाबला, अनुराग पंडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। गौशाला परिसर में दिनभर भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने गौ सेवा का संकल्प लेते हुए उत्सव मनाया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रामावतार जालवाला, उपाध्यक्ष रमेश सैनी, रमेश जालवाला, राकेश मेडीवाला, कमल जैमन, अरविंद सैनी, कैलाश सैनी, संतोष चक्रधारी, नितिन जांगिड़, सोनू सैनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, लाला पंडित, पवन गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement