Counting of votes for Churu Panchayat Samiti and Municipal Council by-election today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चूरू पंचायत समिति तथा नगर परिषद उप चुनाव की मतगणना आज

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जुलाई 2024 08:12 AM (IST)
चूरू पंचायत समिति तथा नगर परिषद उप चुनाव की मतगणना आज
चूरू। जिले की चूरू पंचायत समिति के ब्लॉक संख्या 8 सदस्य पद तथा चूरू नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य के उप चुनाव के लिए रविवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतगणना सोमवार को कराई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चूरू पंचायत समिति के ब्लॉक संख्या 8 सदस्य पद के लिए 51.36 प्रतिशत मतदान हुआ। ब्लॉक में कुल 7420 मतदाताओं में से 3811 मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि चूरू नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 के सदस्य पद के लिए 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ। चूरू नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 के कुल 1002 मतदाताओं में से 655 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सोमवार 1 जुलाई को सवेरे 9 बजे से चूरू पंचायत समिति सभागार में मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement