अजमेर। ख्वाजा गरीब नवाज मुइनुद्दीन चिश्ती की बारगाह में लगी दान पेटियां गुरुवार को खोली गईं। गुरुवार को केवल पीले रंग की पेटियां ही खोली गईं। दरगाह में पीले रंग की पेटियां में रखी रकम को सुबह से ही गिनने का काम शुरू किया गया है। इस दौरान दरगाह नाजिम, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि, खादिम और एसबीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यूनानी शिफाखाने के ऊपर बने कमरे में दान पेटियां खोली गईं। इन पेटियों में दरगाह में आने वाले हज़ारों ज़ायरीन नजऱाना डालते हैं। नजराने के तौर पर दानपेटियों में डाली गई राशि की गिनती शाम तक चलेगी।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]