Councillor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पार्षद गणेश बंसल सहित दो जनों पर मुकदमा

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 5:16 PM (IST)
पार्षद गणेश बंसल सहित दो जनों पर मुकदमा
हनुमानगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर बदनाम करने के आरोप में टाउन पुलिस ने एक पार्षद सहित दो जनों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा जंक्शन के ह्रदयस्थल पर स्थित भगतसिंह चौक पर अक्टूबर माह की शुरूआत में लगाए गए होर्डिंग से जुड़ा हुआ है। नगर परिषद में सहायक लेखाधिकारी राकेश अरोड़ा पुत्र देवीदित्ताराम अरोड़ा ने इस आशय की टाउन पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह गत दिनों अनूपगढ़ नगरपालिका में अधिशाषी अधिकारी के पद पर कार्यरत था। उसका तबादला हनुमानगढ़ नगरपरिषद में आयुक्त के पद पर हो गया। 14 अक्टूबर को उन्होंने आयुक्त का कार्यभार संभाला। उन्होंने आरोप लगाया कि जंक्शन निवासी पार्षद गणेशराज बंसल पुत्र रामप्रसाद काफी समय से उससे पुरानी रंजिश रखता है। रंजिशवश गणेशराज बंसल ने बदनाम करने की नियत से भगतसिंह चौक पर होर्डिंग लगवाया तथा इस पर लिखवाया कि ‘माननीय मंत्री के सौजन्य से नगर परिषद में जल्द आ रहा है बलात्कार का आरोपी एक अधिकारी। विकास देख लिया, अब विनाश देखना बाकी है। बचके रहना रे बाबा, बचके रहना रे।’ राकेश अरोड़ा के अनुसार जंक्शन निवासी भारतभूषण ने उसे होर्डिंग के बारे में जानकारी दी तो उसने भगतसिंह चौक पर होर्डिंग लगा देखा। जिस पर उसे बदनाम करने की नियत से उक्त शब्द लिखे गए थे। साथ ही गणेशराज की फोटो भी लगी थी। राकेश अरोड़ा के अनुसार इसके बाद 7 अक्टूबर को गणेशराज बंसल ने नगर परिषद के पार्षदों के बने हुए एक व्हाट्सअप ग्रुप पर भी उसके विरूद्ध अश्लील मैसेज डाले। उसके खुद के मोबाइल पर भी गणेशराज ने बेइज्जती करने के उद्देश्य से अपशब्द लिखे मैसेज भेजे। राकेश अरोड़ा ने प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप पार्षद गणेशराज बंसल व राजेश गर्ग नामक एक अन्य व्यक्ति पर रिपोर्ट में लगाया। रिपोर्ट के आधार पर टाउन पुलिस ने भादंसं की धारा 506 के अलावा आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच टाउन थानाप्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि शहर के ह्रदय स्थल भगतसिंह चौक पर लगाया गया होर्डिंग अक्सर लोगों के लिए चर्चा का विषय रहता है। इस मामले के अलावा भी पूर्व में व वर्तमान में कई बार विपक्षी पार्टी के पार्षदों द्वारा सरकार विरोधी होर्डिंग यहां लगाए जा चुके हैं। इन होर्डिंग में अधिकतर पार्षद गणेशराज बंसल के अलावा एक अन्य पार्षद सुमित रिणवां की फोटो लगी रहती है। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement