Corruption in the Dole fair, demand for inquiry by collector: Khurana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डोल मेला आयोजन में भ्रष्टाचार, कलेक्टर से जांच की मांग : खुराना

khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2017 10:05 PM (IST)
डोल मेला आयोजन में भ्रष्टाचार, कलेक्टर से जांच की मांग : खुराना
बारां। हिन्दू जागरण मंच ने डोल मेला आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अगुवाई में जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जांच करा कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन में खुराना ने आरोप लगाया कि मेला परिसर में अधिकांश व्यापारियों को आवंटित की दुकानों को कर्मचारियों द्वारा ब्लैक में बेचा जा रहा है। निर्धारित राशि से दो गुनी से चार गुना तक वसूली जा रही है। कई लोगों ने कर्मचारियों व मेला प्रबंधन से मिलीभगत दुकानें अपने नाम ले ली। फिर अन्य बाहरी व्यापारी को महंगी दर में बेच दी। जिनकी रसीद हाथोंहाथ न देकर बाद में दी जा रही है। एक दुकान पर कर्मचारी व पार्षद से मिलीभगत कर 10 हजार से लेकर एक लाख रूपए तक ब्लेक में बेचकर अवैध वसूली कर रहे हैं। ऐसी ही अनियमितता मेला रंगमंच पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व साफ-सफाई, लाइट, साउंड, बिजली, नाष्ता, डेकोरेषन आदि के ठेकों में हो रही है। आरकेस्ट्रा पार्टी जो 40 हजार से 50 हजार लेती है, उसे मिलीभगत से डेढ़ से दो लाख रूपए तक में बुक किया जा रहा है। कवि सम्मेलनों, मुशायरों आदि कार्यक्रमों में आने वाले कवि-शायरों को भी पारिश्रमिक से अधिक भुगतान की राशि तय की गई है। ऐसे में सम्पूर्ण मेले का खर्च आय से तीन या चार गुना अधिक हो जाता है जो जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा होता है। जिसे टेक्स के रूप में जनता को देना होता है।
ऐसे में मेेले में होने वाले सभी कार्यक्रमो, समारोह, टेंडरों, ठेकों आदि की जांच कर पारदर्षितापूर्ण भुगतान की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही व्यवसाय करने वाला व्यापारी ही आवंटित दुकान पर व्यवसाय करे तथा उसे ही आवंटित की जाए। ब्लैक में दुकान बेचने वाले कर्मचारी व कमीशन लेने वाले जनप्रतिनिधि-अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। ज्ञापन देने वालों में संत बाबा बालक दास, एडवोकेट सिमरन जीत सिंह दुर्गाशकर राठौर, राजेन्द्र गौड़ आदि षामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement