Corruption in crores of buildings in mainpuri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किशनी कान्हा पशु आश्रय योजनांतर्गत बन रही करोड़ों की बिल्डिंग में भ्रष्टाचार

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 10:25 PM (IST)
किशनी कान्हा पशु आश्रय योजनांतर्गत बन रही करोड़ों की बिल्डिंग में भ्रष्टाचार
मैनपुरी। नगर पंचायत किशनी द्वारा काशी राम आवासों के पास 5 बीघा जमीन पर 208 लाख से बनवाई जा रही पशु शाला का उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य में हो रहे मानक के साथ खिलवाड़ पर जमकर फटकार लगायी। निरीक्षण में एस डी एम ने पाया कि 1 नम्बर की ईंट की जगह पीला ईंट का प्रयोग हो रहा था। मोरंग की जगह घटिया माइनर की निकली हुई मिट्टी मिश्रित बालू का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। एस डी एम् ने तुरन्त ठेकेदार को तलब करने को कहा लेकिन ठेकेदार नहीं पहुंचा। ठेकेदार की जगह मेंठ पवन कुमार पंहुचा। एसडीएम ने मेंठ पवन कुमार से कहा कि अगर मानको की अनदेखी में कार्य हुआ तो ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement