Corrected bleeding of intestinal without surgery in 45 minutes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिना सर्जरी 45 मिनट में सही किया आंतों का रक्तस्त्राव

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 1:27 PM (IST)
बिना सर्जरी 45 मिनट में सही किया आंतों का रक्तस्त्राव
उदयपुर। शहर के गीतांजली हॉस्पिटल की न्यूरो एवं इंटरवेंशनल रेडियोलोजिस्ट टीम ने आंतों में रक्तस्त्राव से पीडि़त रोगी की ‘कॉयल एम्बोलाइजेशन’ कर बेहतर उपचार किया है। इसके उपचार में चार विभागों के चार चिकित्सकों का दल में न्यूरो एवं इंटरवेंशनल रेडियोलोजिस्ट डॉ. सीताराम बारठ, मेडिसिन विभाग के डॉ. डी.सी. कुमावत, गेस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता एवं गहन चिकित्सा इकाई के डॉ. कमलेश भट्ट शामिल थे। डॉ. बारठ ने बताया कि उदयपुर निवासी वर्दीचंद डांगी (45) सांस में कमी, कम और निरंतर गिरते रक्तचाप एवं आंतों में रक्तस्त्राव के कारण हॉस्पिटल में इमरजेंसी में भर्ती हुए। डॉ. कुमावत से परामर्श के बाद रोगी को गहन चिकित्सा इकाई में डॉ. कमलेश भट्ट के नेतृत्व में भर्ती किया गया। डॉ. भट्ट एवं डॉ. पंकज गुप्ता द्वारा की गई सीटी स्केन की जांच और एंडोस्कोपी से पता चला कि छोटी आंत में उपस्थित वहिकाओं से रक्तस्त्राव हो रहा था। इसको कॉयल एम्बोलाइजेशन द्वारा रोका गया। इस प्रक्रिया में रक्तस्त्राव कर रही वहिकाओं को कॉयल्स द्वारा अवरुद्ध किया गया। इस रोगी का एंडो वेसक्यूलर रूट द्वारा उपचार किया गया और कोई सर्जरी नहीं हुई। इसमें कुल 45 मिनट का समय लगा। इसके बाद रोगी को 48 घंटों के लिए गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया। रोगी अब पूरी तरह स्वस्थ है और अपनी दैनिक काम कर पा रहा है। डॉ. बारठ ने बताया कि यदि किसी हॉस्पिटल में न्यूरो एवं इंटरवेंशनल रेडियोलोजिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं होती तो इस तरह के रोगी का उपचार ओपन सर्जरी द्वारा किया जाता है जिसमें खराब आंत निकालनी पड़ती है और कभी-कभी बायपास भी करना पड़ सकता है। कम रक्तचाप की स्थिति में ऑपरेशन बहुत ही जटिल और हाई रिस्क होता है। आंत में रक्तस्त्राव का कारण ड्यूडेनल अल्सर, पेपटिक अल्सर, पेट या आंत में घाव हो सकता है। इस रोगी में, आंत में रक्तस्त्राव का कारण ड्यूडेनल अल्सर था। आंत में रक्तस्त्राव का उपचार पूर्व एवं सही समय पर कराना चाहिए क्योंकि, इसमें मृत्यु दर अधिक होती है। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement