Corporation Divers found the dead body into the udhyog nagar canal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निगम गोताखोरों ने उद्योग नगर में नहर से निकाला युवक का शव

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 7:29 PM (IST)
निगम गोताखोरों ने उद्योग नगर में नहर से निकाला युवक का शव
कोटा। बोरखेड़ा थाना इलाके में रविवार को नहर में गिरी भतीजी को बचाने के लिए नहर में कूदे युवक का शव सोमवार को मिला। नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने उद्योग नगर इलाके में नहर से शव निकाला। बाद में टीम ने शव पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम संजय नगर निवासी रशीद नहर किनारे अपने गाड़ी की धुलाई कर रहा था। इस दौरान उसकी तीन साल की भतीजी इरम नहर किनारे खड़ी थी। पैर फिसलने से इरम नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिए चाचा रशीद ने नहर में छलांग लगा दी। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement