Cooperative Bank offices expansion work inaugurated -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहकारी बैंक कार्यालय के विस्तारीकरण का शिलान्यास

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 2:58 PM (IST)
सहकारी बैंक कार्यालय के विस्तारीकरण का शिलान्यास
मंडी। राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बुधवार को मंडी में बैंक कार्यालय के नवीनीकरण तथा विस्तारकरण की आधारशिला रखी। इस परिसर में एक अत्याधुनिक सम्मेलन हाल, कर्मचारियों के रहने के लिए निवास एवं अतिथि गृह बनाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान जिला की सभी शाखाओं के कार्य व प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बैंक प्रबंधन शाखाओं में अत्याधुनिक बैंकिंग सेवाएं तथा ग्राहकों की आवश्यकतानुसार बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक ने इससे पूर्व ढली, खलीणी तथा सुन्नी में अपनी शाखाओं का आधुनिकीकरण किया है। इसके बाद हर्ष महाजन ने मंडी जिला सहकारी फैडरेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय रिर्जव बैंक ने बैंक को प्रदेश के दूरदराजी क्षेत्रों में 23 शाखाएं एवं दो विस्तार पटल खोलने के लिए लाईसेंस जारी किए हैं। इसी कड़ी में पहली शाखा सुन्नी के जलोग में खोली गई है तथा अन्य शाखाओं एवं विस्तार पटलों को समयबद्ध तरीके से जनता की सेवा में समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर बैंक संचालक मंडल के सदस्य केशव नायक, दिनेश शर्मा गौरजा शर्मा, भारत भूषण, बैंक के प्रबंध निदेशक गोपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सहकार तथा राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चैन सिंह कंवर, महासचिव गिरीश मेहता सहित बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे । खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement