भिवानी। राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह 23 दिसंबर को गांव काकड़ौली सरदारा का दौरा करेंगे। उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोग के सदस्य 11.30 बजे गांव काकड़ौली सरदारा में पहुंचेगे। वे तीन रोज पहले गांव में अनुसूचित जाति महिला की गाड़ी के नीचे कुचल कर हत्या किए जाने के मामले की जांच करेंगे। इस दौरान वे पीडि़त परिवार से बात करेंगे तथा सारे मामले की जानकारी लेंगे। वे प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेंगे।