Contract workers will rally in Chief will, resist thermal plant closure-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में देंगे ठेका कर्मचारी करेंगे रैली, थर्मल प्लांट बंद करने का विरोध

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 7:48 PM (IST)
मुख्यमंत्री के क्षेत्र में देंगे ठेका कर्मचारी करेंगे रैली, थर्मल प्लांट बंद करने का विरोध
बठिंडा। गुरूनानक देव थर्मल प्लांट कंट्रेक्टर वर्कर्ज यूनियन (आजाद) बठिंडा तथा संयुक्त फोर्म द्वारा थर्मल प्लांट बठिंडा के मेन गेट के बाहर दिया जा रहा धरना आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इसमें यूनियन अध्यक्ष अश्विनी कुमार , संयुक्त फोर्म के अध्यक्ष प्रकाश सिह पाशा तथा विजय कुमार , दीपक कुमार, बलजीत सिंह, खुशदीप सिंह, कृपाल सिंह, अखलेश कुमार व अन्य ने सम्बोधन किया। इन नेताओं ने कहाकि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सरकारी थर्मल प्लांटों को बंद करके कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। इससे 3500 मजदूर बेरोजगार हो जायेंगे। उन्होंने कहाकि सरकारी थर्मल प्लांटों की बिजली सस्ती पड़ती है जबकि निजी थर्मल प्लाटों की बिजली महंगी है। ठेका कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में 23 अक्तूबर को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लंबी में राज्य स्तरीय रैली की जायेगी तथा 25 अक्तूबर को थर्मल प्लांट बठिंडा के मेन गेट पर दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक परिवारों सहित रोष धरना दिया जायेगा। उन्होंने मांग की कि बिजली एक्ट 2003 अधीन निजी थर्मल प्लांटों से बिजली खरीदने के समझौते रद्द किये जायें। कच्चे कर्मचरियों को पक्का किया व सरकारी थर्मल प्लांटों को उनकी क्षमता के हिसाब से पूरे लोड पर चलाया जाये।
यह भी पढ़े :खास है यह कार,पूरी दुनिया में मिलेंगी केवल 250
यह भी पढ़े :क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement