Continuous rise in temperature in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 6:19 PM (IST)
प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी
जयपुर। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात सबसे कम 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में रिकाॅर्ड किया गया। भीलवाड़ा और डबोक में न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.6 डिग्री हो गया। अलवर में बीती रात का तापमान 13, बूंदी में 13.2, चितौड़गढ़ में 13.5, फलौदी में 14, पिलानी और वनस्थली में 14.1 और चूरू में 14.8 डिग्री रहा। जयपुर में बीती रात का तापमान 15.5 डिग्री रहा। राज्य के अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रिकाॅर्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। सर्वाधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान कोटा में दर्ज किया गया। जोधपुर में दिन का तापमान 34, डबोक में 33.3, अजमेर में 32.9, जयपुर में 32.6, जैसलमेर में 31.7, चूरू में 31, बीकानेर में 30.5 और श्रीगंगानगर में 28 डिग्री रहा। कल तक के मौसम के बारे में अनुमान है कि प्रदेष में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 32 और 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement