Advertisement
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर पलटा : पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही ₹30 लाख की अवैध शराब जब्त; 4 फर्जी नंबर प्लेट बरामद, चालक फरार

बरामद शराब का ब्योरा
रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 180 एमएल के कुल 18,840 पव्वे
ऑल सीजंस (All Seasons): 750 एमएल की कुल 1,593 बोतलें
कुल मात्रा व अनुमानित कीमत: 4,585 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को गुमराह करने के लिए रखी थीं फर्जी नंबर प्लेट
तलाशी के दौरान कंटेनर के केबिन से अलग-अलग नंबरों वाली चार पीले रंग की नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि तस्कर अंतरराज्यीय सीमाओं और टोल नाकों पर पुलिस व आबकारी विभाग को चकमा देने के लिए रास्ते में नंबर प्लेट बदलते थे।
पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन और शराब को जब्त कर लिया है। कंटेनर के चेसिस नंबर और मिली फर्जी नंबर प्लेटों के आधार पर फरार चालक व शराब तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


