Advertisement
नए अजमेर के निर्माण की शुरूआत हो चुकी है : वासुदेव देवनानी

देवनानी ने कहा कि इसी तरह अजमेर में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का कम भी जल्द शुरू होगा। इससे शिक्षा जगत को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। माकड़वाली में आईटी पार्क रोजगार और तकनीकी नई राह खोलेगा। स्पोट्र्स कॉलेज और एथलेटिक्स अकादमी खेलों को बढावा देंगी। हरिभाऊ उपाध्यय नगर में नया थाना और दरगाह संपर्क सड़क पर नई चौकी का काम भी जल्द शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि अजमेर का ड्रेनेज सिस्टम भी जल्द पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। अधिकारियों को दो महीने में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अजमेर की सड़के व नाले भी जल्द सुधारे जाएंगे। इस कार्य पर 56 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इसके बाद देवनानी ने भूमि पूजन किया।
अजमेर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि अस्पताल का निर्माण तय समय सीमा में होगा। इसमें विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


