जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन संबंधी नियमों के अंतर्गत वर्ष 2017-18 के लिए विधानसभा की 4 वित्तीय और 16 अन्य समितियों का गठन किया है। मेघवाल ने जनलेखा समिति में प्रद्युम्न सिंह को सभापति मनोनीत किया है। जबकि विट्ठल शंकर अवस्थी, रामहेत सिंह यादव, निर्मल कुमावत, कैलाश भंसाली, अभिषेक मटोरिया, अर्जुनलाल, नारायण सिंह, गोविंद सिंह डोटासरा, माणिक चंद सुराणा, रणधीर सिंह भींडर, डॉ फूलचंद भिंडा, डॉ बालूराम चैधरी और अनिता कटारा को सदस्य मनोनीत किया गया है।