Advertisement
पहली बार आॅनलाईन होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

नार्जारी ने बताया कि परीक्षार्थियों को उनकी निर्धारित परीक्षा की दिनांक से तीन दिन पूर्व द्वितीय प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें परीक्षार्थी को परीक्षा की दिनांक, परीक्षा की पारी एवं परीक्षा केन्द्र की सूचना उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर द्वितीय प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि प्रवेश पत्र वेबसाइट से प्राप्त करने की सूचना सम्बन्धित अभ्यर्थी को उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिये गये मोबाईल नम्बर पर जरिये SMS अधिकृत फर्म द्वारा उपलब्ध करवाई जावेगी। अभ्यर्थियों के परीक्षा के लिये मोक टेस्ट की सुविधा अधिकृत फर्म द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जायेगी। सम्बन्धित अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र एवं महत्वपूर्ण निर्देश अपनी SSO I.D./ Transaction No. एवं जन्म दिनांक अंकित कर डाउनलोड कर सकेगें।
उन्होंनेे बताया कि प्रवेश पत्र वेबसाइट से प्राप्त करने की सूचना सम्बन्धित अभ्यर्थी को उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिये गये मोबाईल नम्बर पर जरिये SMS अधिकृत फर्म द्वारा उपलब्ध करवाई जावेगी। अभ्यर्थियों काॅन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को ई-प्रवेश पत्र के साथ स्वयं का आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स, पैन कार्ड अथवा पासपोर्ट में से एक मूल दस्तावेज लाना जरुरी होगा।
नार्जारी ने बताया कि अभ्यर्थी को बाॅलपेन व पेन्सिल परीक्षा केन्द्र पर साथ लाना अनिवार्य है। इनके अतिरिक्त मोबाईल- ब्ल्यूटूथ, पर्स या कोई भी आपत्तिजनक सामग्री के साथ अभ्यर्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश नही दिया जावेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


