कपूरथला । अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में रखने के विरोध में जिले के सभी ब्लाकों के कांग्रेसियों ने एकजुट होकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने दो विधायकों और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ सैंकड़ों वर्करों और पदाधिकारियों के साथ मोदी सरकार का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में जहां कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को जमकर कोसा, वहीं कपूरथला में डेंगू के प्रकोप को लेकर नगर काउंसिल पर भी गुस्सा निकाला। विधायक राणा ने कहा कि नगर काउंसिल शहर की जनता को मौलिक सुविधाएं देने में नाकाम है। विधायक एवं चीफ व्हिप नवतेज सिंह चीमा, कांग्रेसी नेता कुलविंदर सिंह बब्बल ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार जनता को बेवकूफ बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी से सहानुभूति जताने जाने पर भी रोक लगाई जा रही है, लेकिन अपनी जन विरोधी नीतियों पर अंकुश लगाने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान ने आरोप लगाया कि सूबे की अकाली-भाजपा सरकार के समय में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं।
यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वेयह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान