Congress would submit a memorandum to the Governor on September 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस 2 सितंबर को राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:56 PM (IST)
कांग्रेस 2 सितंबर को राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमण्डल एवं डेल्टा मेघवाल के परिजन 2 सितम्बर को राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात कर डेल्टा मेघवाल हत्याकाण्ड की सीबीआई जॉंच की मांग रखेंगे। कांग्रेस के दबाव बनाने के बाद राज्य की भाजपा सरकार ने डेल्टा मेघवाल हत्याकाण्ड की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंषा केन्द्र सरकार से की थी और वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के दबाव में स्थानीय पुलिस द्वारा इस प्रकरण में हल्की धाराओं में चार्जशीट पेश कर दी गई है, जो बताता है कि सरकार की नीयत शुरू से इस प्रकरण में आरोपियों को बचाने की रही है। राज्यपाल से मिलकर इस प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत कराने के साथ ही उनके समक्ष सीबीआई जांच की मांग रखी जाएगी। 1 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के नेतृत्व में डेल्टा मेघवाल प्रकरण को पुरजोर तरीके से उठाकर सरकार को इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए बाध्य करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement