जयपुर। प्रदेश में बिजली के बढ़े दामों ने कांग्रेस को सरकार को घेरने का एक मौका दे दिया है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को कांग्रेस प्रदेशभर में सडक़ों पर उतरी। जयपुर में विद्युत भवन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बिजली के दाम बढ़ाने का विरोध किया। कांग्रेस का आरोप है कि दो सालों में भाजपा सरकार ने बिजली की दरों में लगभग 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर महंगाई बढ़ाई है।
सभी प्रमुख नेता रहे मौजूद