Congress will hit the streets against DC Kiran Chaudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीसी के खिलाफ सङकों पर उतरेगी कांग्रेस- किरण चौधरी

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 5:53 PM (IST)
डीसी के खिलाफ सङकों पर उतरेगी कांग्रेस- किरण चौधरी
भिवानी । कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने अपने राजनीतिक विरोधी सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा दादरी रैली में बंसीलाल के कामों की सराहना करने की बात का समर्थन करते हुए इसे धर्मबीर द्वारा कांग्रेस में आने का रास्ता बनाने का प्रयास बताया है। साथ ही शहर में गंदगी को लेकर डीसी पंकज को जिम्मेवार बताया और कहा कि एक माह तक समाधान नहीं हुआ तो वो समर्थकों के साथ डीसी के खिलाफ सङकों पर उतरेंगी। कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा 18 सितंबर को दादरी सीएम रैली में पूर्व मुख्यमंत्री स्व, बंसीलाल द्वारा प्रदेश में समान विकास करवाने पर सराहना करने पर कहा कि धर्मबीर ने पहली बात सही बात बोली है और मानी है जिसका वो स्वागत करती हैं। साथ ही उन्होने कहा कि धर्मबीर ये सब कांग्रेस में आने का रास्ता बनाने के लिए कह रहे है। किरण चौधरी ने कहा कि धर्मबीर सिंह कांग्रेस में आए तो वो उनका स्वागत करेंगी। वहीं किरण चौधरी ने शहर के लोगों से शहर की बदहाली की फोटो सीएम विंडो पर डालने की अपील की ।दादरी को जिला बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए सीएलपी लीडर ने स्वागत करते हुए कहा कि ये पुरानी मांग थी जिसको लेकर उन्होने कांग्रेस सरकार में दादरी में जिला बनाने के लिए मुलभूत ढांचा तैयार किया। साथ ही उन्होने लोहारू के 52 गांवों द्वारा दादरी में शामिल होने के विरोध पर कहा कि सरकार इस बात का ध्यान रखे की जो गांव दादरी या भिवानी में शामिल होना चाहता है उसे वहीं जाने की छूट दी जाए ना कि दबाव देकर इच्छा के अनुरूप शामिल किया जाए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement