Advertisement
जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे कांग्रेस के यूपी प्रभारी, आजम खां की पत्नी से मुलाकात से गरमाई सियासत

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी नेता, पत्रकार और शिक्षाविद मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित किया गया है। ऐसे संस्थान का संरक्षण केवल एक विश्वविद्यालय की रक्षा नहीं, बल्कि देश की शैक्षणिक और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत के सम्मान का भी विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व्यक्तिगत राजनीतिक दुर्भावना के चलते कार्रवाई कर रही है। उनका कहना था कि यदि किसी संस्थान के साथ केवल इस वजह से कार्रवाई की जाती है कि उसका निर्माण किसी राजनीतिक व्यक्ति ने कराया था, तो यह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
उल्लेखनीय है कि रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने जौहर विश्वविद्यालय परिसर के 38 भवनों को अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। हालांकि, इस आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए मुरादाबाद मंडल के आयुक्त ने फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व का विश्वविद्यालय पहुंचना और आजम खां के परिवार से मुलाकात करना इस मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक केंद्र में ले आया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रामपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


