संकट में कांग्रेस! उत्तराखंड में लग सकता है राष्ट्रपति शासन:सूत्र
khaskhabar.com:
नई दिल्ली। राजनीतिक संकट का सामना कर रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत आज नई दिल्ली आएंगे। रावत यहां कांग्रेस आलाकमान से उत्तराखंड के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से मुलाकात कर वे पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर विस्तार से बात करेंगे। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने उत्तराखंड में सरकार बनाने से साफ इंकार कर दिया है। रावत को राज्यपाल कृष्णकांत पाल ने 28 मार्च तक विधानसभा के पटल पर अपना बहुमत साबित करने को कहा। ऐसा नही होने पर उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगना तय माना जा रहा है।