Congress rally attacked, three injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस की रैली पर हमला, तीन घायल

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 3:43 PM (IST)
कांग्रेस की रैली पर हमला, तीन घायल
अमृतसर। अजनाला में कांग्रेस की निकाली जा रही नशे के खिलाफ रैली में आज अचानक कुछ लोगो ने लाठियो के साथ हमला कर दिया। ये हमला उस समय किया गया जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देहाती गुरजीत सिंह औजला एक बाइक रैली निकाल रहे थे। तभी लगभग 10 लोगों ने उनकी रैली में कुछ लोगों पर हमला कर दिया गया। हमले से रैली में भगदड़ मच गई। इस हमले में कांग्रसी कार्यकर्ता घायल हो गए। गुरजीत सिंह औजला ने आरोप लगाया कि ये हमला अकाली दल के विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने कराया है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर शुरू कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement