Congress protested in support of army, demands Presidents rule in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेना के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 3:26 PM (IST)
सेना के समर्थन में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मांग
भिवानी। जम्मू-कश्मीर में आए दिन सैना के जवानों पर हो रही पत्थरबाजी और अभद्रता के विरोध में मंगलवार को भिवानी में यूथ कांग्रेस ने सङक़ों पर उतर कर विरोध जताया। इस दौरान पीएम मोदी का पुतला फूंककर जम्मू में प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन यूथ प्रदेश अध्यक्ष संजय कुंडू के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन राजपूत धर्मशाला से शुरू होकर पुराना बस अड्डा होते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचा। इस बीच पुराना बस अड्डा के पास पीएम मोदी का पुतला फंूका गया और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुंडू ने बताया कि नरेंद्र मोदी पीएम बनने से पहले बङी-बङी बात करते थे और एक सैनिक के सिर के बदले 10 सैनिकों के सिर लाने की बात करते थे। जबकि पिछले तीन सालों में सैना का मनोबल निरंतर गिर रहा है। तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी सैना का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में सैना ही सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे सुरक्षित रहेगा। इसलिए राष्ट्रपति से जम्मू कश्मीर सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है।
यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अभिजीत तंवर ने कहा कि जब देश के पीएम जवाहरलाल नेहरू थे तो एक बार जम्मू कश्मीर में भारत विरोधी नारे लगे थे। उस समय तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन सीएम शेख अब्दुल्ला को बर्खास्त कर 6 साल के लिए जेल में डाला था। उन्होंने कहा कि जल्द जम्मू-कश्मीर सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया तो यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement