congress protested against note ban in barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संसद से सरहद तक सरकार की नोटबन्दी के खिलाफ कांग्रेस

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 1:53 PM (IST)
संसद से सरहद तक सरकार की नोटबन्दी के खिलाफ कांग्रेस
बाड़मेर। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस सडक़ों पर उतर आई। राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों की तरह सरहदी जिले बाड़मेर में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश रैली निकालने के साथ ही धरना-प्रदर्शन किया। बाड़मेर में कांग्रेस के नेताओं ने इस फैसले को जनविरोधी करार दिया और सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाड़मेर में जिलाध्यक्ष फतेह मोहम्मद और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस धरने को संबोधित करते हुए फतेह मोहम्मद ने कहा कि सरकार ने यह कदम बिना सोचे-समझे उठाया है। इसकी वजह से छोटे कामगार बेबस हो गए हैं। लंबी लाइनों के कारण वे नोट नहीं बदलवा पा रहे हैं। इस वजह से कई लोग खुदकशी करने को मजबूर हैं। वहीं, मेवाराम जैन ने कहा कि जिन घरों में शादी समारोह था, उनके ऊपर कुठाराघात किया गया। गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय किया गया है। सरकार को तुरंत इस फैसले को वापस लेना चाहिए। धरने में पूर्व प्रमुख मदन कौर, प्रधान गरिमा राजपुरोहित, पुष्पा चौधरी, भगवती मेघवाल, जिला परिषद सदस्य मृदुरेखा चौधरी समेत कई पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement