Advertisement
कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए घमंडिया गठबंधन चला रहे हैं : जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि वीर भूमि हरियाणा के पंचकूला रोड शो में दिखाई दे रहा उत्साह और उमंग प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज प्रदेश में विकास और जन-जन का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है। नड्डा ने कहा कि अबकी बार 400 पार के हमारे लक्ष्य को हरियाणा की जनता जनार्दन का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंतो कटारिया का चुनाव नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। नड्डा ने कहा कि एक समय था जब लोगों को लगता था कुछ बदलने वाला नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठिन परिश्रम से भारत में बड़े-बड़े बदलाव हुए जिसके हम सभी गवाह बनें हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन 10 सालों में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत वाला देश बना। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं भारत जल्द ही तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए नड्डा ने कहा कि देश का एक्सपोर्ट 106 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले हम मेड इन चाइना, मेड इन जापान के मोबाइल लेकर घूमते थे, आज हम मेड इन इंडिया का मोबाइल रखते हैं यह बदलता हुआ भारत है।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल भारत बना है। गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। नड्डा ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग बंतो कटारिया को भारी बहुमत से जीताकर संसद भेजें।
सेक्टर-7 से शुरू हुए रोड में जगह-जगह जेपी नड्डा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लोगों पर जमकर फूल बरसाएं। इस रोड शो में उमड़ी भीड़ से गदगद नड्डा ने कहा कि वीरभूमि हरियाणा के पंचकूला रोड-शो में यह उत्साह और उमंग प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष कर रहा है। लोगों ने आज बता दिया है कि बंतो कटारिया की जीत निश्चित है और श्रीमती कटारिया प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करेंगी। रोड शो के दौरान बंतो कटारिया और जेपी नड्डा लगातार विजयी चिन्ह बनाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते रहे। नड्डा का रोड शो 8 सेक्टर भाजपा कार्यालय पंचकूल पर संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग आदि भी मौजदू रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


