Congress over debt continues to drive the attachment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस की कर्जा कुर्की खत्म मुहिम जारी

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 10:56 PM (IST)
कांग्रेस की कर्जा कुर्की खत्म मुहिम जारी
फगवाड़ा । कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में शुरु की गई मुहिम कर्जा कुर्की खत्म, फसलों की पूरी रकम के तहत बलवीर रानी सोढी उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस पंजाब ने आज हलके के गांव भबियाना में डोर-टू-डोर मुहिम चला कर किसानों व आम लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान किसान मांग पत्र भी भरे गए। श्रीमति सोढी ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य किसानों का ऋण माफ करवाना, कुर्की प्रथा को समाप्त करवाना तथा सही समय पर किसानों को फसल की पूरी रकम अदा करवाना है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगवाई में पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का ऋण माफ किया जाएगा व फसल का पूरा दाम समय पर अदा किया जाएगा साथ ही किसानों की कुर्की प्रथा को भी खत्म करना कांग्रेस पार्टी के अलावा खेत मजदूरों के कल्याण हेतु योजनाएं लागू की जाएंगी। क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement