Congress MLC attack during TV debate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान कांग्रेस एमएलसी पर हमला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 1:55 PM (IST)
न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान कांग्रेस एमएलसी पर हमला
अमेठी। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने एक टीवी न्यूज चैनल की लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दीपक सिंह पर हमला कर दिया। मामला गुरुवार रात का है जब कांग्रेस एमएलसी एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे जिस पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई। दोनों तरफ से हाथापाई हो गई। अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया। दीपक सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता को बताया कि उन्होंने मामला दर्ज नहीं कराया है, वहीं दूसरे पक्ष ने भी कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि भाजपा नेता असहिष्णु होते जा रहे हैं। वे सभी स्थानीय नेता थे।आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement