कांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद सोनाराम पर लगाए गंभीर आरोप
khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 3:25 PM (IST)
बाड़मेर। बाड़मेर से कांग्रेस के विधायक मेवाराम जैन ने बुधवार को स्थानीय सांसद कर्नल सोनाराम पर जमकर भड़ास निकाली और झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया। विधायक के आरोपों से बाड़मेर की राजनीति में तूफान आ गया है। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक जैन ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें, सरकारी कर्मचारियों तथा बाड़मेर की गरीब जनता पर सांसद के दवाब में सरकार द्वारा 15 वर्ष पहले के प्रकरणों में झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हंै। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही विधायक समेत करीब 2 दर्जन लोगों लोगों पर पट्टों में फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज हुआ है।
विधायक बोले - बाड़मेर के हितों के लिए लडूंगा