Advertisement
कांग्रेस ने मनरेगा को भ्रष्टाचार की 'दुधारू गाय' बनाकर लूटा : शेखावत

भ्रष्टाचार का 'बंगाल मॉडल' और मशीनों का खेल
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चौंकाने वाले तथ्य रखते हुए कहा कि मनरेगा में मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराया गया और 80 साल के बुजुर्गों के फर्जी नाम लिखकर पैसे डकारे गए। पश्चिम बंगाल के 19 जिलों में ऑडिट हुआ और सभी में अनियमितताएं पाई गईं। विपक्षी राज्यों ने इसे अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को वित्त-पोषित करने का जरिया बना लिया था। 11 लाख से ज्यादा शिकायतें भारत सरकार के पास लंबित थीं, जिन्हें अब 'जी-राम-जी' मिशन के तहत एड्रेस किया जा रहा है।
गारंटी डाइल्यूट नहीं, मजबूत हुई
शेखावत ने विरोधियों को आंकड़ों से जवाब देते हुए कहा कि यूपीए के 10 साल में मात्र 1 लाख करोड़ खर्च हुए थे, जबकि मोदी सरकार ने 11 साल में 4 लाख करोड़ से अधिक का निवेश किया है। नई योजना में रोजगार गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो सरकार को पेनल्टी के साथ भुगतान करना होगा। यदि सरकार रोजगार देने में विफल रही तो मजदूर को अनिवार्य रूप से मुआवजा मिलेगा। जल संरक्षण (अमृत सरोवर), रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका संवर्धन और प्राकृतिक आपदा मिटिगेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
राम के नाम पर विरोध क्यों?
शेखावत ने पूछा कि जिन्होंने प्रभु राम के अस्तित्व को नकारा, उन्हें आज 'जी राम जी' नाम से भी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि गांवों को विकसित बनाने की साधना है। जो लोग विकास के इस अलाइनमेंट का विरोध कर रहे हैं, जनता उन्हें जल्द ही सही दवा देगी। जी राम जी से राजनीतिक बिचौलियों का खेल खत्म होना तय है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


