congress leader will be in Bikaner on 13 october-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर में 13 को लगेगा कांग्रेसी दिग्गजों का जमावड़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 10:25 PM (IST)
बीकानेर में 13 को लगेगा कांग्रेसी दिग्गजों का जमावड़ा
बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज 13 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे। इनमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुरुदास कामत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, मिर्जा इरशाद बेग के अलावा पार्टी के कई पूर्व मंत्री और संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कांग्रेसी दिग्गज यहां पार्टी के दो दिवसीय कार्यक्रम में संगठन की मजबूती के अलावा ढाई साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मसले पर भी मंथन करेंगे। बीकानेर आ रहे कांग्रेस के दिग्गजों का यहां शहर और देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया जाएगा। बीकानेर आ रहे कांग्रेसी नेताओं में सबसे ज्यादा क्रेज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर नजर आ रहा है, जिनके स्वागत सत्कार के लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष इंतजाम किए हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement