शोक प्रस्ताव में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियोंए कांग्रेस नेताओं एवं कर्मचारियों की यह संयुक्त बैठक दिवंगत कांग्रेस नेता हर्षवर्धन जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है। शोक प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि सिंह लेाहिया जी के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा से छात्र राजनीति में पदार्पण कर एक सशक्त छात्र नेता के रूप में उभरे थे। उन्होंने 1975 की इमरजेन्सी के दौरान जेल यात्राएं की।
1985 में फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के टिकट से विधायक निर्वाचित हुए तथा 1989 में जनता दल एवं 2009 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महराजगंज लोकसभा से सांसद चुने गये। वे समाजवादी विचारों के पोषक एवं कभी किसी भी समस्या से विचलित न होने वाले व्यक्ति थे। वे प्रत्येक समस्या का डटकर मुकाबला करते थे एवं मजदूर आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए वे प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सहभागिता बड़ी लगन एवं निष्ठा के साथ निभाते रहे। उनके निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। यह सभा दिवंगत आत्मा की चिर.शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है।