congress leader and former mp harsha vardhan died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद हर्ष वर्धन का निधन

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 08:45 AM (IST)
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद हर्ष वर्धन का निधन
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद हर्ष वर्धन जनपद महराजगंज के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों केा इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने बताया कि श्री हर्ष वर्धन के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक शोक सभा प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी एवं शोक प्रस्ताव पारित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement