Congress is paying tribute to the corrupt state till now: Rajyavardhan Singh Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस राज के भ्रष्टाचारो को अब तक भुगत रही है जनता: कर्नल राज्यवर्धन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 8:19 PM (IST)
कांग्रेस राज के भ्रष्टाचारो को अब तक भुगत रही है जनता: कर्नल राज्यवर्धन
जयपुर। भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन आज विधानसभा विराटनगर में चुनावी दौरे को स्थगित कर कोटपूतली के बी.डी.एम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलें व उनकी कुशल क्षेम पुछी तथा मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायलों का ईलाज कर रहे डॉक्टरों से विचार विमर्श कर उपचार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कर्नल राज्यवर्धन आज जब अपना चुनावी दौरा कर रहे थे तब उन्हे एन.एच 8 पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके चलते वह अपने चुनावी कार्यक्रम को स्थगित कर तुरंत अस्पताल पहुंचे। यह दुर्घटना कोटपूतली के पास ट्रक व पिकअप की भीषण सड़क दुर्घटना से हुयी। इसके बाद कर्नल राज्यवर्धन प्रागपुरा पहुंचे यहां पर उन्होंने कल हुई सड़क दुर्घटना में मृतको के परिवारजनों से मिलकर उन्हे ढांढस बंधाया व अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement