Congress government in the state for development not serious: Nadda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के लिये नहीं गंभीर :नडडा

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 1:20 PM (IST)
कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के लिये नहीं गंभीर :नडडा
बिलासपुर । केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नडडा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार द्धारा शुुरू की जाने वाली योजनाओं और विकास कार्यो के प्रति राज्य की कांग्रेस सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है और केंद्र की मोदी सरकार के साथ तालमेल बैठाने में भी असफल रही है । नडडा ने कहा कि केंद्र की ओर से पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये यथासंभव योजनायें स्वीकृत की जा रही है और बिना विलंब उनके लिये फंड भी स्वीकृत किये जा रहे है लेकिन हिमाचल सरकार उन योजनाआें के क्रियान्वयन में कोई रूचि नहीं दिखा रही हैं । उन्होंने कहा कि वह बिना राजनीतिक भेदभाव के एक केंद्रीय मंत्री होने के नाते हिमाचल प्रदेश के लिये सरकार द्धारा स्वीकृत उन सभी योजनाओं और परियोजनाओं पर पूरी निगरानी रखे हुये हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से अभी तक की गई प्रगति सुस्त और नाकारात्मक ही रही है ।नडडा ने कहा कि ऐसी परियोजनाओं और योजनाओं की लंबी सूची है जिनमें सरकार ने अभी तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है । नडडा ने उदाहरण देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हिमाचल दौरे के दौरान सिरमौर जिला के पावंटा में आईआईएम की आधारषिला रखने के इच्छुक थे लेकिन राज्य सरकार द्धारा प्रस्तावित भूमि के लिये फारैस्ट कलीयरैंस प्राप्त न कर पाने के कारण इसे स्थगित करना पडा़ । उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों के विकास के लियेे 61 नये नैशनल हाईवे व 3 एक्सप्रैस हाईवे स्वीकृत किये गये और विलंब से बचने के लिये परामर्शकों की नियुक्ति हेतू 229.6 करोड़ रूपये भी स्वीकृत कर दिये गये थे लेकिन उनकी डीपीआर बनाने के मामले में भी सरकार की गति धीमी ही रही है अब तक एक भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । नडडा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि सरकार की नाकामी का सबसे बडा़ नमूना शिमला में ग्रेड 1 का ट्रामा सैंटर बनाया जाना प्रस्तावित था ताकि इस क्षेत्र में सड़क दुघर्टनाओं से होने वाली मौतों और अपंगता को ध्यान में रखते हुये केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने सरकार के निजी अस्पताल को अर्जित करने वाली योजना में अनुमोदित कर लिया था ताकि आघात केंद्र को तत्काल संचालित किया जा सके।
सूचना के मुताबिक अब सरकार ने उस प्रस्ताव को भी वापिस ले लिया है जो कि योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधक है । नडडा ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र की योजनाओं का जमीनी स्तर पर परिणाम लेने के लिये कडी़ मेहनत करनी होगी । यह किसी राजनीतिक लाभ के लिये नहीं , बल्कि राज्य के लोगों की भलाई उनकी प्रमुखता है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement