Congress district presidents father killed in the accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुर्घटना में गयी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पिता की जान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 11:54 AM (IST)
दुर्घटना में गयी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के
पिता की जान
मिर्जापुर। कछवां थाना इलाके के भैसा गांव के समीप कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी के पिता नरेन्द्र नाथ तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह भैसा स्थित अपने आवास से मोपेड से कछवां रोड तमाचाबाद जनपद वाराणसी स्थित अपने राईस मिल जा रहे थे। शाम सात बजे के करीब भैसा पुलिस चौकी के आगे रेलवे लाइन पार कर के पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे बाइक ने अनियंत्रित होकर उनके मोपेड में टक्कर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान की उनकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement