Congress chief ministers condemned Yogi government for stopping Rahul-Priyanka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल-प्रियंका को रोकने पर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने योगी सरकार की निंदा की

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 दिसम्बर 2019 7:35 PM (IST)
राहुल-प्रियंका को रोकने पर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने योगी सरकार की निंदा की
नई दिल्ली। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस फायरिंग में मारे गए पीड़ितों के परिवारों से राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा को मंगलवार को मिलने की अनुमति नहीं देने पर प्रदेश पुलिस की निदा की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल जी और प्रियंका जी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीएए विरोध के दौरान मारे गए पीड़ितों के परिवारों से मिलने से रोक दिया। सरकार, विपक्ष को पीड़ितों के साथ खड़े नहीं होने दे रही है।" पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, "उप्र सरकार द्वारा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मेरठ की यात्रा से रोकने व सीएए विरोधी प्रदर्शन के पीड़ितों के परिवारों से मिलने से रोकने के फैसले की कड़ी निंदा करता हूं।" राहुल व प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के मेरठ बाईपास रोड पर मंगलवार को रोक दिया गया और दिल्ली लौटा दिया गया, जब वह सीएए-एनआरसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement