जालंधर। लुधियाना में चिट्टे रावन को जलने को लेकर कांग्रेस और अकालियों में हुए विवाद के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पूरे प्रदेश में चिट्टे रावन का पुतला फूंकने का ऐलान कर दिया गया है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जालंधर में चिट्टे रावन का पुतला फूंका। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।