Congress and the SAD-BJP leaders nervous wave - badal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकाली-भाजपा की लहर से कांग्रेस और आप के नेता परेशान - बादल

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 7:43 PM (IST)
अकाली-भाजपा की लहर से कांग्रेस और आप के नेता परेशान - बादल
बठिंडा। बठिंडा देहाती विधानसभा क्षेत्र के गांवों में अपने संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव आयोग के पास बेवुनियाद शिकायतें कर रहे हैं। इससे साफ है कि वह अकाली-भाजपा की लहर से घबराये हुये हैं और अकाली-भाजपा तीसरी बार पंजाब में सरकार बना कर इतिहास रचेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को संगत मंडी, कोटशमीर, बल्लुआना, जस्सी बागवाली में संगत दर्शन किये। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह अपने 9 सूत्रीय एजेंडे की बजाये अपने 2002 से 2007 तक के मुख्यमंत्री काल की कोई उपलब्धि बतायें। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन में जो विकास हुआ है लोगों को उस बारे पता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की हालत यह है कि वह बोलते अधिक हैं लेकिन करने के उनके पास कुछ नहीं। बादल ने कहा कि हरियाणा केजरीवाल का गृह राज्य है इसलिये वह पंजाब के हितों को दांव पर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल और उसकी पार्टी को पंजाब विरोधी है। बादल ने केजरीवाल को ललकारते हुये कहा कि चाहे वह जो मर्जी तोप लंबी में उनके मुकाबले में भेज दें वह उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर गलती से से कांग्रेस या आप में से कोई पार्टी पंजाब में आ गई तो यह बदकिस्मती वाली बात होगी।

[@ ले मे तेरे वास्ते सब छोड़ कर आ गई...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement