Concert held at the National Law University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में संगीत कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 3:45 PM (IST)
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में संगीत कार्यक्रम आयोजित
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला के छात्रों द्वारा प्रथम समेस्टर के पाठ्यक्रम की समाप्ति और नए वर्ष के उपलक्ष्य में संगीत सांध्यकालीन कार्यक्रम आगाज आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति एससी रैणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। एससी रैणा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम एवं लग्न के साथ मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति हमारे जीवन की पहचान है। सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। इससे हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement