डा. सिनेली ने कोलोइड शिफ्ट और ब्रेन ट्यूमर की एन्डोस्कॉपी सर्जरी की।
इसमें ब्रेन शिस्ट को निकाला गया। ब्रेन में पानी की थैली में ज्यादा पानी
बढ़ने पर यह समस्या होती है। इससे नजर कमजोर, बेहोशी जैसी हालत हो जाती है।
समय पर इलाज नहीं कराने पर जान भी जा सकती है। इसी तरह दिमाग में भरे पानी
को अंदर ही बाइपास कर सर्जरी की गई। इसमें मरीज के शंट ट्यूब डालने की
जरुरत नहीं होती। पहले ब्रेन में ट्यूब डाली जाती थी जिससे कई समस्याएं
होती थी। एन्डोस्कॉपी सर्जरी ने इस समस्या को खत्म कर दिया है।
डॉ
भारतीय ने बताया कि न्यूरोएन्डोस्कोपी सोसाइटी (इंडिया) की ओर से होने वाली
इस कान्फ्रेंस में करीब 200 डाक्टर्स आए हैं। इनमें मुम्बई से डा, सीई
देवपुजारी, डा.सांखला, दिल्ली एम्स से डॉ बी एस शर्मा, आशीष सूरी, डा.शरत
चन्द्रा बेंगलुरु से एनके वेंकटरामन,लखनऊ से डॉ अवधेश जायसवाल, डा. सुबोध
राजू, समेत चैन्नई, कोचीन वेल्लूर और राजस्थान से डॉक्टर्स शामिल है।
एम्स
के डा. बीएस शर्मा ने बताया कि इस सेमीनार में नए डाक्टर्स और मेडिकल
स्टूडेंट को सीखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि न्यूरो और स्पाइन सर्जरी
में एन्डोस्कापी का उपयोग होने से मरीज को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि
इसमें सारी चीरफाड नहीं करनी पड़ती। आपरेशन में होने वाली जटिलताएं खत्म हो
जाती है। मरीज जल्दी ठीक होकर घर जाता है।